व्यवसायिक बागवानी पर बैंक की ओर से दिया गया प्रशिक्षण

भास्कर न्यूज | चतरा बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चतरा में वाणिज्य बागवानी विषय पर आयोजित 13 दिवसीय प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में आरसेटी निदेशक बसंत कुमार ने सभी 24 प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जल्द स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।निदेशक ने प्रशिक्षुओं को व्यवसाय शुरू करने हेतु ऋण आवेदन भरने की सलाह दी, जिसके तहत प्रतिभागियों ने विभिन्न बैंकों में आवेदन किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेटलमेंट होने तक निरंतर फॉलो-अप किया जाएगा। वाणिज्य बागवानी को जीविकोपार्जन का उत्कृष्ट माध्यम बताते हुए उन्होंने इसे अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण को सफल बनाने में संस्थान के संकाय राजीव रंजन कुमार, पिंटू कुमार वर्मा, कार्यालय सहायिका मीना कुमारी, कार्यकाल सहायक मो. शाहबाज, परिचारिका मंजू रानी तथा राजू और प्रदीप का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *