भाजपा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर की संगोष्ठी, शहीदों के सम्मान में निकाला मौन जुलूस

भास्कर न्यूज | चतरा भारतीय जनता पार्टी चतरा जिला इकाई की ओर से गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू उपस्थित हुए। संचालन जिला महामंत्री मृत्युंजय सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता ने किया। सांसद आदित्य साहू ने14 अगस्त को इतिहास का काला दिन बताते हुए कहा कि यह देश के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपमानजनक रहा है। विभाजन के समय हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों और आम नागरिकों पर हुए अत्याचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हजारों लोगों की हत्या कर उन्हें ट्रेन से भेजा गया था। यह दिन हमें उन बलिदानों और पीड़ा को याद करने का अवसर देता है।कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान और पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे।इस अवसर पर लोजपा जिला अध्यक्ष गौरी प्रसाद यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, कपिल पासवान, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित साहू, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिषेक केशरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सुमन, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमन सौरव, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी खगेश्वर साहू, सह मीडिया प्रभारी अमित सिंह समेत जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *