स्वच्छता अभियान में शामिल बच्चे। केरेडारी | आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में किड्स जूनियर स्कूल केरेडारी के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय परिवार अपने स्कूल से शुरू होकर केरेडारी चौक व प्रखंड परिसर के सभी मार्गों की सफाई में जुड़े रहे। इस स्वच्छता अभियान में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने केरेडारी वासियों से आग्रह किया कि आप अपनी घर के आगे -पीछे कचरा न फेंके केरेडारी को स्वच्छ बनाएं । स्वच्छता अभियान में शिक्षक प्रभाकर कुमार, अमृतेश मिश्रा, निरंजन कुमार, रमेश कुमार ,आशीष रंजन, अदिति कुमारी, पूजा सिंह, ममता कुमारी, सुमन कुमारी, आशा मंडल एवं बच्चे प्रियांशु कुमार ,अमन कुमार, अभिषेक कुमार, हंस राज ,सत्यम कुमार ,सुधांशु कुमार ,शिवांकर कुमार, सरवन कुमार ,विक्रम कुमार ,अनिल कुमार, जितेंद्र कुमार, रंजन कुमार, विशाल कुमार, बादल कुमार, हर्षित राज ,जिया कुशवाहा , पल्लवी कुमारी, अंजली भारती ,वर्षा रानी ,गीतांजलि कुमारी ,परी कुमारी ,रचना कुमारी, पम्मी कुमारी, रानी कुमारी, दिनेश पांडे, अजय शाह, अनिल कुमार आदि शामिल थे।


