हजारीबाग| हजारीबाग में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय कर्जन स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी छोटानागपूर प्रमंडल के आयुक्त पवन कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और तिरंगे को सलामी देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष रूप से अर्द्ध सैन्य बलों जेैसे बीएसएफ, सीआरपीएफ, झारखंड सशत्र बल, जिला बल के जवानों द्वारा परेड का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा। परेड में एनसीसी व स्काउंट गाइड की टुकडियां भी शामिल होगी। इससे पहले परिसदन के बगल में स्थित शहीद स्मारक और पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में पुष्पाजंलि का कार्यक्रम होगा। मुख्य समारोह के उपरांत आयुक्त कार्यालय, उपायुक्त कार्यालय, बंदोबस्त कार्यालय, रेड क्रास सोसायटी कार्यालय, पुलिस लाइन और होम गार्ड ट्रेनिंग सेंटर में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। दोपहर में फैँसी फुटबाल मैच का आयोजन होगा तथा संध्या समय नगर भवन में देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


