भास्कर न्यूज |केरेडारी हाइवा मालिकों के साथ हुए मारपीट के बाद जहां चट्टीबारियातु माइंस में सन्नाटा पसरा है वहीं केडी व सीबी दोनो माइंस से ट्रांसपोर्टिंग भी मंगलवार देर शाम से लगातार बंद है। इधर सीबी माइंस में कोई वर्कर्स भय से नहीं जा रहे हैं जिससे माइंस में सन्नाटा है जिसका फायदा गांव के कोयला चोर उठा रहे हैं। ग्रामीण महिला पुरुष लगातार माइंस के अंदर घुसकर कोयले की चोरी कर बाइक वगैरह से अपने घर ले जा रहे हैं। इधर योगेंद्र साव के धरना का 13 वें दिन था। धरना स्थल पर मात्र दो चार लोग ही थे। योगेंद्र साव गुरुवार को बड़कागांव थाना घेराव में शामिल होने गए थे। इधर घायल हाइवा मालिक के ब्यान पर दिए गए आवेदन पर पुलिस 15 अगस्त के बाद कोई ठोस निर्णय लेने की तैयारी में है। दूसरी और एनटीपीसी को फिर से दो दिन में 8.32 करोड़ व झारखंड सरकार के राजस्व में दो करोड़ का नुकसान हो चुका है। और जैसा कि सूचना है जिला प्रशासन यहां बंद खदान व ट्रांसपोर्टिंग को फिर से शुरू कराने के लिये आगामी 16 अगस्त से मजबूती के साथ उतरने की तैयारी में हैं। ज्ञात हो कि योगेंद्र साव के कारण कंपनी को अब तक लगभग 40 करोड़ का नुकसान हो गया है। और कम्पनी इसकी भरपाई के लिये कोर्ट में योगेंद्र साव के खिलाफ एक याचिका दायर करने की तैयारी में है।


