कोडरमा | थाना क्षेत्र अंतर्गत जलवाबाद के अलावा लोकाई इलाके से पिछले 11अगस्त की रात्रि को तीन ई रिक्शा वाहनों के टायर के चोरी के मामले में पुलिस ने इसमें शामिल छोटकीबागी निवासी दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इसमें शामिल दो अन्य आरोपियों के भी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। ई-रिक्शा वाहन के टायर चोरी करने को लेकर जलवाबाद के रहने वाले उमेश यादव की ओर से थाने में मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज मामले में उसने कहा था कि 11 अगस्त की रात्रि में उसने 10 बजे के करीब अपने घर के पास टोटो को लगाया था। सुबह जब वह अपने घर से बाहर निकाला तो वहां खड़े टोटो का टायर गायब पाया। उसने कहा है कि जब वह अपने टोटो की खोजबीन कर रहा था तो लोकाई के रहने वाले सुनील नाथ गोस्वामी और अनिल नाथ गोस्वामी ने उन्हें बताया कि उन दोनों के भी ई-रिक्शा के टायर चोरी हो गए हैं। इसके बाद वे तीनों मिलकर चोरी किए गए ई रिक्शा के टायर की खोजबीन शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पाया गया की तीन लड़का टोटो से चोरी किए गए टायर को ले जा रहे हैं। उसने कहा है की सीसीटीवी में चोरों के चेहरे देखने पर उनमें एक की पहचान छोटकीबागी निवासी दीपक कुमार सिंह के रूप में की गई। वही उसके साथ दो एन लड़कों की पहचान नहीं हो सकी है।


