लोअर बाजार थाना की पुलिस ने अंतरराज्यीय गोवंशीय पशु तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। पिकअप में 11 गोवंशीय पशुओं को ठूंस कर ले जाते दो अभियुक्तों को लोअर बाजार थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में बिहार के रोहतास का रहने वाला मकसूद आलम (20) और पश्चिम बंगाल आसनसोल का रहने वाला फैजु प्यादा (19) शामिल है। ये लोग बिहार नंबर की पिकअप में 11 गोवंशीय पशुओं को लाद कर ले जा रहे थे। लोअर बाजार थाना की पुलिस को सूचना मिली कि कांटाटोली चौक के पास से एक गाड़ी गुजर रही है। पुलिस की गाड़ी देखकर पिकअप लेकर दोनों भागने लगे। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा तो गाड़ी में 11 पशु मिले। अबतक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों बिहार से पशु लेकर चले थे। जिसे मोटी कीमत पर सप्लाई करना था। लेकिन पहले ही दोनों पकड़े गए। पुलिस ने पिकअप को जब्त कर लिया है। पशुओं को पुलिस गोशाला में भेजेगी।


