मेडिकल ग्राउंड पर नहीं ली जाएगी स्पेशल परीक्षा

रांची यूनिवर्सिटी से बीमार या स्वास्थ्य खराब का हवाला देकर स्पेशल एग्जाम की मांग करने वाले छात्रों को निराशा हाथ लगी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बीमारी के आधार पर स्पेशल एग्जाम का आयोजन नहीं किया जा सकता है। गुरुवार को प्रभारी कुलपति डॉ. डीके सिंह की अध्यक्षता में हुई एग्जाम बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य कारणों से स्पेशल एग्जाम आयोजित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई, जिसके बाद सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। सदस्यों का तर्क था कि मैट्रिक और इंटर जैसी अन्य बोर्ड परीक्षाओं में भी इस तरह का प्रावधान नहीं है। अगर ऐसा किया जाता है, तो एक नई और अनावश्यक परंपरा की शुरुआत हो जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में कुलपति के अलावा रजिस्ट्रार डॉ. जी.सी. साहू, परीक्षा नियंत्रक संजय सिंह, साइंस डीन डॉ. वंदना कुमार, सोशल साइंस डीन डॉ. पारस कुमार चौधरी, कॉमर्स डीन डॉ. अमर चौधरी और ह्यूमिनिटी डीन डॉ. अर्चना दुबे सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। यह निर्णय उन सभी छात्रों के लिए एक बड़ा झटका है जो अपनी बीमारी के चलते परीक्षा नहीं दे पाए थे। एग्जाम बोर्ड की बैठक में कई और प्रस्तावों पर चर्चा की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *