तिरंगे के रंग में रंगी सरहद-सड़क-मस्जिद

अमृतसर | वीरवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अटारी-बाघा बार्डर को तिरंगे की रोशनी में सजाया गया। बार्डर पर शुक्रवार को तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान हजारों लोग पहुंचेंगे। इस दौरान देशभक्ति से ओत प्रोत करने वाले कार्यक्रम होंगे और सेना के जवान करतब भी दिखाएंगे। इसके अलावा शहर में कई जगह स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। जहां देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। स्वतंत्रता दिवस को पुलिस पुलिस ने भी चौकसी बढ़ा दी है। पूरे शहर में करीब 2 हजार मुलाजिम तैनात किए गए हैं। जो संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर वीरवार बाद दोपहर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान स्पेशल डीजीपी रेलवे शशि प्रभा दिवेदी और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर उपस्थित थे। सर्च के दौरान डॉग स्कवायड टीम भी मौजूद थी। यात्रियों के बैग भी खंगाले गया। हाल बाजार में स्थित मस्जिद खैरुद्दीन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश देते मुस्लिम भाईचारे के लोग।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *