श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मजीठा मंडी हवेली गोवर्धन नाथ से पालकी यात्रा

अमृतसर| श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में मजीठा मंडी हवेली गोवर्धन नाथ मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। मंदिर ट्रस्टियों और संगत के सहयोग से वीरवार दोपहर 3 बजे निकाली पालकी यात्रा में कई भक्त शामिल हुए। सुंदर फूलों से सजी पालकी में भगवान गोवर्धन नाथ जी को विराजमान किया। श्री ठाकुर जी का पालकी कंधों पर उठाकर भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते यात्रा मंदिर से शुरु हुई। रास्ते भर भक्तों ने ठाकुर जी की पालकी का स्वागत फूलों की वर्षा करके किया। मंदिर से शुरू होकर पालकी यात्रा मिश्री बाजार, दरबार साहिब, कटड़ा आहलुवालिया, कर्मों डयोढ़ी, शास्त्री मार्केट, गुरु बाजार, जंगी शिवाला, लोहा मंडी से वापस होते मजीठ मंडी मंदिर में पहुंची। भक्तों ने पालकी में शामिल भक्तों के लिए कई तरह के लंगर लगाए गए। पालकी यात्रा के पीछे-पीछे संगत हरिनाम संकीर्तन करते चली। बैंड बाजे के साथ निकाली पालकी यात्रा में मंदिर ट्रस्टी समेत कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *