अमृतसर| प्राचीन शिवाला बाग भाइयां में शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर ट्रस्टियों और संगत के सहयोग से चल रही रुद्री पूजा 17 अगस्त को सम्पन्न होगी। पंडितों ने मंत्रोच्चारण करके बाबा भोलेनाथ के चांदी के शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया। जिसमें गंगाजल, गन्ने का रस, दही, देसी घी, शहद, शक्कर, जूस समेत कई चीजें शामिल कीं। इससे पहले पंडित कन्हैया लाल शास्त्री ने बाबा भोलेनाथ की आरती उतारी और पंचमुखी शिवलिंग की पूजा करते परिवार की सुख शांति मांगी। मंदिर ट्रस्टी जतिंदर अरोड़ा, महासचिव संजय अरोड़ा समेत अन्य ट्रस्टियों ने मिलकर बाबा भोलेनाथ का पाठ किया। वहीं कई भक्तों ने मिलकर हरिनाम संकीर्तन करके शिव महिमा गाई। महासचिव संजय ने बताया कि 16 अगस्त को मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जिसमें सारे मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। वहीं नंद गोपाल जी का दुग्ध स्नान करवाया जाएगा।


