अलवर शहर में सफाई का रिव्यू करेंगी कलेक्टर:महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाने पर जोर; आमजन से सफाई रखने की अपील

जिला कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने शनिवार सुबह शहर में सेठ की बावड़ी, करौली कुंड ,तिलक मार्केट, तांगा स्टैण्ड व सार्वजनिक शौचालयों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें नगर निगम आयुक्त व संबंधित विभाग को फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश दिए। सफाई का रिव्यू करेंगी कलेक्टर कलेक्टर जैसे ही औचक निरीक्षण करने निकली को दूसरे अधिकारियों के हलचल मच गई। सबसे पहले जिला कलेक्टर ने सैनी धर्मशाला के पीछे बावड़ी का निरीक्षण किया। निगम आयुक्त को बावड़ी की साफ सफाई व मरम्मत करने के निर्देश दिए। नए साल में नई थीम पर शहर को साफ सुथरा बनाने का लक्ष्य दिया। आगामी सप्ताह में सफाई का रिव्यू किया जाएगा। मोहल्ले वासियों से भी सफाई में श्रमदान करने का आह्वान किया गया। इसके बाद करौली कुंड व करौली कुंड राजा जी के बास में बने सार्वजनिक शौचालय को मौका देखा। आमजन से कचरा नहीं फैलाने की समझाइश यहां पिंक टॉयलेट बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद तिलक मार्केट स्थित शौचालय का निरीक्षण किया। तांगा स्टैंड पर जिला कलेक्टर ने बड़ा शौचालय तथा इंटर टाइल्स लगाने के निर्देश दिए। यहां पास में कचरे का ढेर दिखाई दिया। आमजन से कचरा नहीं फैलाने को लेकर समझाइश करने के निर्देश दिए। नहीं मानने वालों पर जुर्माना लगाने को कहा। सबसे आखिर में कबीर कॉलोनी स्थित शौचालय का निरीक्षण के बाद निर्देश दिए की यहां भी पिंक टॉयलेट बनाया जाए। नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए की शहर में निरंतर साफ सफाई का काम कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *