जन्माष्टमी को दुर्ग्याणा मंदिर जगमगाया

अमृतसर | श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। जिसको लेकर मंदिर कमेटियों ने मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजा दिया है। वहीं नंद गोपाल, लड्डू गोपाल के लिए चांदी के झूले, पालने और सुंदर वस्त्र लाए गए हैं। शनिवार को सुबह ही भक्तजन श्री कृष्ण जी के दर्शनों को मंदिरों में पहुंचेंगे। वहीं शाम से रात 12 बजे तक मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण जी को झूला झुलाकर भोग लगाएंगे। वहीं कई परिवार अपने छोटे बच्चों को राधा कृष्ण का रूप धारण करके मंदिर में माथा टिकवाने लेकर जाएंगे। शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *