स्प्रिंग फील्ड्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया

अमृतसर | स्प्रिंग फील्ड्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत करने के साथ-साथ कविताएं भी गाईं। स्कूल की प्रधानाचार्या तेजिंदर मल्होत्रा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी और उन्हें अच्छे नागरिक बनने और देश सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पार्षद सुखबीर कौर ने भी बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और स्कूल के प्रबंध निदेशक अरविंदर सिंह चमक ने भी अपने विचार सभी के साथ साझा किए। इनके अलावा उप प्रधानाचार्या रुपिंदरजीत कौर, नृत्य अध्यापक सतनाम सिंह, राम भगत, कंवलजीत कौर, जसप्रीत कौर, हरिंदर कौर, कंवलजीत कौर, नवदीप कौर, हरमीत कौर, गुरलीन कौर, किरणदीप कौर आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *