महासमुंद| बसना बस स्टैंड में एक साल पहले पकड़े गए गांजा तस्कर को कोर्ट ने 5 साल की जेल और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, बसना थाना पुलिस ने 24 फरवरी 2024 को स्थानीय बस स्टैंड में 8 किलो गांजा के साथ आरोपी आकाश निषाद को गिरफ्तार किया था। साक्ष्य जुटाने जाने के बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन था, जिस पर अब फैसला सुनाया गया है। विशेष न्यायाधीश पंकज आलोक तिर्की की अदालत ने आरोपी आकाश को 5 साल की जेल और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। बता दें कि आरोपी फलवा तहिरगंज, जिला प्रयागराज का निवासी है। उसे बसना थाना द्वारा पकड़ा गया था।


