सेकंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा शुरू, 60 प्रतिशत रही उपस्थिति:कम आए परिक्षार्थी, संस्कृत शिक्षा विभाग की वरिष्ठ शिक्षक भर्ती की थी परीक्षा

संस्कृत शिक्षा विभाग की वरिष्ठ शिक्षक भर्ती परीक्षा की शुरुआत शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन दो पारियों में परीक्षा हुई। इसमें अभ्यर्थियों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई। 40 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसके खराब मौसम समेत अन्य कारण रहे हैं। पहली पारी का समय सुबह साढ़े 9 बजे से ही रहने से अभ्यर्थियों को एक घंटा पहले पहुंचना पड़ा जबकि सुबह देर तक ओस गिरने व ठंड के चलते परीक्षार्थियों को परेशानी हुई। हालांकि इस बार परीक्षार्थियों को स्वेटर-जर्सी व जूते पहनकर परीक्षा में शामिल होने की छूट मिलने से राहत मिली। इसके बावजूद भी शॉल व शरीर में पहने अन्य आभूषण बाहर ही उतरवा लिए गए। जिला नियंत्रण अधिकारी एवं एसीबीईओ गोपाल लाल मीणा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें पहली पारी में 3563 परीक्षार्थियों का पंजीयन था। इनमें 2126 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1437 अनुपस्थित रहे। औसतन 59.67 परिक्षार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार दोपहर बाद ढाई से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई दूसरी पारी में 3516 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे । इनमें 2261 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इनमें 1252 परीक्षा देने नहीं आए। परीक्षा में 64.36 फीसदी उपस्थिति रही। मौसम थोड़ा ठीक रहने से सेकंड पारी में परीक्षा देने वालों की संख्या बढ़ गई। परीक्षा समन्वयक एवं एडीएम रामरतन सौकरिया ने बताया कि तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया गया। पहले दिन पहली पारी में सोशल साइंस, दूसरी पारी में हिंदी का पेपर हुआ जबकि रविवार को पहली पारी में जीके एंड मनोविज्ञान, दूसरी पारी में साइंस का पेपर होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र के गेट बंद कर दिए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *