चाबी बनाने के बहाने घर से ज्वेलरी-कैश चुराए:आरोप- CCTV दिए, पुलिस ने फिर भी मामला दर्ज नहीं किया; अब जांच में जुटी

शहर के अनंतपुरा थाना इलाके में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाश चाबी बनाने का बहाने घर में घुसे। फिर घर से 35 हजार नगदी व 5 तौला सोने के जेवर चुराकर फरार हो गए। घटना 23 दिसंबर की है। संदिग्ध बदमाश कॉलोनी में घूमते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिए है। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। शनिवार को मामला दर्ज किया है। पत्नी की मौजूदगी में चुराए कैश-ज्वेलरी सुभाष नगर निवासी रामविलास ने बताया कि वो आरसीसी का काम करते है। 23 दिसंबर को पत्नी घर पर अकेली थी। दोपहर 4 बजे कॉलोनी में चाबी बनाने वाले युवक घूम रहे थे। पड़ोसी चाबी बनवा रहा था। उसी दौरान पत्नी भी चली गई। चाबी बनाने वालों ने पत्नी को बातों में लगाया। पत्नी ने हमारी अलमारी का ताला सही करने को कहा। फिर दोनों बदमाश पत्नी के साथ मकान में आए। मकान की पहली मंजिल पर जाकर अलमारी की चाबी बनाने लगे। बदमाशों ने एक चाबी देकर गैस पर गर्म करके लाने को कहा। पत्नी चाबी को गर्म करने रसोई में गई। बदमाशों ने नजरें चुराकर अलमारी से 35 हजार नगदी, ढाई तोला का हार, एक तोले का मंगलसूत्र, टोकरी और टॉप्स कुल 5 तोला सोने के गहने पार कर लिए। अलमारी को लॉक कर दिया। उन्होंने कहा कुछ सामान लाकर कल ठीक कर देंगे। CCTV फुटेज भी पुलिस को दिए रात 8 बजे घर पहुंचने पर पत्नी ने सारी बात बताई। उसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर देखा तो नगदी व जेवर गायब मिले। 23 दिसंबर को अनंतपुरा थाने में चोरी की शिकायत दी। बदमाश के सीसीटीवी फुटेज भी दिए। लेकिन 27 दिसंबर तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। आज 28 दिसंबर को दोपहर 4 बजे FIR दर्ज की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *