रात के अंधेरे में धड़ल्ले से रेत का अवैध परिवहन

बंडामुंडा | बंडामुंडा और आसपास के इलाकों में रात के अंधेरे में अवैध रेत परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। यह कारोबार लगातार जारी है। जामसेरा और जॉबाघाट क्षेत्र में शाम होते ही कोयल नदी से अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है। देर रात इस बालू को बंडामुंडा शहर के मुख्य मार्ग से ढोया जाता है। चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य मार्ग पर कई जगह पुलिस तैनात रहती है। इसके बावजूद रात में इतनी आसानी से बालू की ढुलाई हो रही है। यह बात लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध खनन और परिवहन से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *