गुमला के परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। मंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। मंत्री लिंडा ने अपने संबोधन में जिले की विकास योजनाओं की जानकारी साझा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी समारोह में सशस्त्र बल के जवानों और विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने आकर्षक परेड की प्रस्तुति दी। कस्तूरबा स्कूल की छात्राओं के घोष दल ने भी मनमोहक प्रस्तुति दी। मंत्री ने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।


