पन्नू की धमकी के बाद शताब्दी में बम की अफवाह:अंबाला रेलवे स्टेशन पर डेढ़ घंटे हुई जांच; कुछ संदिग्ध नहीं मिला

पंजाब के अमृतसर से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह बम की सूचना मिली। जिसके बाद शताब्दी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कुछ दिन पहले ही सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो संदेश जारी कर 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर ना करने की सलाह दी थी। अंबाला पुलिस, बम निरोधक दस्ता, आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने तकरीबन डेढ़ घंटे तक ट्रेन की जांच की। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन सुबह 4:55 बजे अमृतसर से रवाना हुई थी और अपने निर्धारित समय 8:31 बजे अंबाला कैंट पहुंची। इसी दौरान सुरक्षा एजेंसियों को बम की सूचना मिली, जिसके बाद यात्रियों को ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। जांच के बाद रवाना हुई ट्रेन बम स्क्वायड द्वारा ट्रेन के हर कोच की गहन जांच की गई। इस दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। फिलहाल अंबाला स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है। वहीं, जांच करने पहुंची पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि ये 15 अगस्त को लेकर रूटीन चैकिंग थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *