अमृतसर | जम्मू कश्मीर की श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर लगाने वाली कमेटियों के लिए धार्मिक समारोह का आयोजन किया। जम्मू कश्मीर में कराए धार्मिक समारोह में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रधान और उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मुख्य रूप से शामिल हुए। समारोह दौरान देश भर से बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ आने वाले यात्रियों के लंगर लगाने वाले कमेटियों को सम्मानित किया गया। जिसमें शहर की हाल गेट स्थित अमरनाथ सेवा मंडल के प्रधान सुरेश सहगल को राज्यपाल सिन्हा की ओर से शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से प्रधान सहगल समेत सभी सेवादारों का धन्यवाद किया।


