लुधियाना में फॉर्च्यूनर से हवाई फायरिंग करने पर FIR:बीजेपी ने वीडियो पोस्ट किया था, बोली- आप नेता का रिश्तेदार आरोपी

लुधियाना में फॉर्च्यूनर में बैठ कर हवाई फायरिंग के मामले में युवक के खिलाफ आज यानी शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया है। थाना हठूर पुलिस ने गांव डल्ला के अमनदीप सिंह उर्फ अमना के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना जगराओं के नजदीकी गांव डल्ला की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी फॉर्च्यूनर की ड्राइवर सीट पर बैठा पहले पहले मैगजीन को पिस्तौल में डालता है फिर गाड़ी में बैठ कर हवाई फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। गाड़ी में मौजूद एक अन्य व्यक्ति इस पूरी घटना की वीडियो बना रहा है। इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बीजेपी पंजाब ने गुरुवार को इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। पार्टी का आरोप है कि फायरिंग करने वाला युवक एक आप नेता का रिश्तेदार है। उसे जगराओं की विधायक सरबजीत कौर मानूके का करीबी बताया जा रहा है। बीजेपी ने हवाई फायर कर रहे युवक के रिश्तेदार सरपंच के साथ विधायक मानुके की फोटो भी वीडियो के साथ साझा की है। फॉर्च्यूनर आप नेता की बताई जा रही
जांच में अहम सवाल यह है कि आरोपी के पास पिस्तौल किसकी थी और वह उस तक कैसे पहुंची। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, अगर पिस्तौल किसी और की है, तो पुलिस उसके मालिक को भी मामले में नामजद कर सकती है। साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जिस फॉर्च्यूनर में फायरिंग की गई, वह एक आप नेता की बताई जा रही है। पिस्तौल के मालिक का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल पाएगा। थाना हठूर के इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने मामला दर्ज होने की जानकारी से इनकार किया है।जबकि केस उनके ही थाने में ही दर्ज हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने 89 नंबर एफआईआर थाना हठूर में दर्ज की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *