बरनाला में किसान की मौत पर 4 लोगों पर FIR:आढ़ती पर 15 लाख नहीं लौटाने के आरोप, बेटी की शादी के लिए मांगी थी रकम

पंजाब के बरनाला में एक किसान की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव ठीकरीवाल के 60 वर्षीय किसान दर्शन सिंह की गुरुवार को मौत के बाद उनके बेटे मनजीत सिंह ने आढ़तियां परिवार पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। मनजीत के अनुसार, आढ़तियां बलैती राम और उनके परिवार के पास उनके पिता की फसल के 15 लाख रुपए जमा थे। दर्शन सिंह ने अपनी बेटी की शादी के लिए यह राशि मांगी थी। लेकिन आढ़तियां परिवार ने रुपए देने से मना कर दिया। इस वजह से दर्शन सिंह मानसिक तनाव में आ गए और बीमार पड़ गए। बाद में उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आढ़तियां बलैती राम, उनका बेटे राहुल बंसल, बलैती राम के भाई राकेश कुमार और उनके बेटे अनिल बंसल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *