राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने किया ध्वजारोहण:16 प्लाटून परेड की ली सलामी, NCC और स्काउट-गाइड की टुकड़ी ने भी लिया हिस्सा

राजनांदगांव के शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश पढ़ा। डॉ. रमन सिंह ने रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े और परेड का निरीक्षण किया। परेड में हर्ष फायर किया गया और तिरंगे को सलामी दी गई। परेड में 16 प्लाटून हुए शामिल नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने परेड का नेतृत्व किया। परेड में आईटीबीपी, सीएएफ राजनांदगांव, जिला बल, पीटीएस प्लाटून, महिला प्लाटून और एनसीसी सहित 16 प्लाटून शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही शहीद जवानों के परिवारों को शाल और श्रीफल भेंट किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ी लिया हिस्सा शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में आम्र्स प्लाटून के साथ-साथ एनसीसी और स्काउट-गाइड की टुकड़ी ने हिस्सा लिया। आम्र्स प्लाटून वर्ग में जेडी 27 बटालियन आईटीबीपी की टोली को प्रथम और पीटीएस पुरूष प्लाटून राजनांदगांव के दल को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया। आम्र्स प्लाटून वर्ग में एनसीसी बालिका दिग्विजय महाविद्यालय को प्रथम और एनसीसी बालिका कमला महाविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में एनसीसी बालक स्टेट हाई स्कूल को प्रथम और एनसीसी नेवल बालिका डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में एनसीसी बालिका स्टेट हाई स्कूल को प्रथम और एनसीसी बालिका पीएमश्री सर्वेश्वरदास नगर पालिक स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *