दिल्ली में हुमायूं का मकबरा कैंपस में शुक्रवार शाम 4 बजे एक कमरे की छत गिर गई। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के DM डॉ. श्रवण बागड़िया के मुताबिक, 12 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। DM ने कहा कि सामने आया है कि ये लोग ASI साइट पर अवैध रूप से रह रहे थे। यह जांच का विषय कि कोई अवैध रूप से कैसे रह रहा था, अगर ये सच है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, पता चल रहा है कि यहां कोई मौलवी साहब रहते हैं, लोग यहां उनके पास ताबीज बनवाने आए थे। वहीं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.65 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी स्तर से ऊपर है। हथिनीकुंड बैराज से 47,024 क्यूसेक और वजीराबाद से 35,130 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। खतरे का स्तर 205.33 मीटर है। प्रशासन ने हालात पर कड़ी नजर रखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है। हादसे की 3 तस्वीरें… हिमाचल में बादल फटा, UP के 20 जिलों में बाढ़ हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों में 4 जगह बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बुधवार रात कुल्लू जिले के श्रीखंड पहाड़ी, तीर्थन घाटी की बाथाढ़ पहाड़ी और शिमला के रामपुर और कोटखाई में बादल फटा। शिमला के रामपुर में चट्टान गिरने ने से 20 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि पार्वती नदी में बह जाने से एक व्यक्ति लापता हो गया। कोटखाई के खलटूनाला में 6 से ज्यादा गाड़ियां और पेट्रोल पंप मलबे में दब गया। उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से बारिश के बाद 20 से ज्यादा जिलों में बाढ़ के हालात हैं। लखीमपुर में शारदा नदी तेजी से कटान कर रही है। संभल में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 20 गांव में बाढ़ का खतरा बन गया है। देशभर में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… देशभर में गुरुवार को बारिश का डेटा मैप से देखें.. मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…


