पंजाब में टोल प्लाजा पर सालाना पास योजना लागू:3 हजार रुपए में 200 ट्रिप, लाडोवाल मैनेजर बोले- केवल प्राइवेट कारों के लिए

भारत के सभी टोल प्लाजा में सालाना पास की बुकिंग शुरू हो गई है। यह पास 3,000 रुपए में मिलेगा और बीती रात से सभी टोल प्लाजा पर लागू हो गई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के इस पास से लोग सालभर में 200 ट्रिप कर सकेंगे। पास की वैधता एक साल की होगी। यदि 200 ट्रिप पूरी न भी हों, तो पास स्वयं समाप्त हो जाएगा। पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल पर अब केवल 30 रुपए देकर पार किया जा सकेगा, जिसमें एक तरफ जाने का चार्ज 15 रुपए होगा। जानकारी देते हुए टोल प्लाजा के सीनियर मैनेजेर विपन ने कहा कि लोगों में इस योजना को लेकर काफी उत्साह है। लोग लगातार राज मार्ग ऐप पर पास बनवा रहे हैं। मध्यरात्रि से योजना लागू उन्होंने कहा कि 15 अगस्त की आधी रात से यह योजना पूरे देश में लागू हो गई। पहले लुधियाना से जालंधर तक जाने के 345 रुपए आने जाने के लगते थे, लेकिन अब राज मार्ग से पास बनवाने पर मात्र 30 रुपए लगेंगे। जनता के लिए ये बहुत ही राहतपूर्ण कार्य है। 200 ट्रिप का मतलब यह है कि यदि आपने एक बार टोल पार किया तो उसे एक ट्रिप गिना जाएगा। इस योजना की ब्रांडिंग के लिए विज्ञापन पर्चे छपवाए गए हैं। टोल पर फ्लेक्स भी लगवाई गई है। वाहन चालकों को हमारे कर्मचारी भी जागरूक कर रहे है। प्रत्येक कार ड्राइवर को विज्ञापन के पर्चे बांटे जा रहे हैं। लोगों की काफी आ रही क्वेरी टोल मैनेजर दपिंदर ने कहा कि, लोगों की काफी क्वेरी आ रही है। लोगों को पूरा सहयोग दिया जा रहा है। प्रत्येक ट्रिप 15 रुपए में वाहन चालक को पड़ेगा। इस तरह की योजनाओं के साथ टोल प्लाजा पर जो हंगामा हुआ करते थे उससे भी अब निजात मिलेगी। इस योजना की लोग सराहना भी कर रहे है। ये पास ऑनलाइन ही बनेगा। फास्ट टैग को लोग एक्टिव रखे। ये पास केवल निजी गैर-व्यवसायिक वाहन जैसे कार, जीप वैन पर लागू होगी। व्यवसायिक वाहन में उपयोग होने पर तुरंत बंद हो जाएगा। फास्ट टैग का गाड़ी की विंडशील्ड पर लगा होना जरूरी है तभी तभी पास एक्टिव होगा। राजमार्ग यात्रा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *