पंजाब कांग्रेस जिला प्रधानों के चुनाव की तैयारी में:पार्टी हाईकमान ने 29 आब्वर्जर नियुक्त किए; पहले नवंबर 2022 में हुई थी नियुक्ति

पंजाब कांग्रेस ने साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है। जल्दी ही सभी जिलों को नए प्रधान मिलेंगे। जिला प्रधानों के चुनाव के लिए पार्टी हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत 29 ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। जिनकी अगुवाई में यह सारी प्रक्रिया होगी। 2022 में हुई थी जिला प्रधानों की नियुक्ति जानकारी के मुताबिक पंजाब कांग्रेस के 29 संगठनात्मक जिले है। 19 नवंबर 2022 में कांग्रेस ने जिला प्रधानों की घोषणा की थी। उस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही थी। वहीं, कई सीनियर नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा व अन्य पार्टियों में शामिल हो गए थे। ऐसे में उस समय विधायक व उप विधायकों को जिम्मेदारी देकर मोर्चा संभाला गया था। वहीं, कांग्रेस में प्रधानों का कार्यकाल तीन साल का होता है। इस हिसाब से तीन महीने बाद चुनाव तय थे। आदेश की कॉपी बूथ कमेटियां गठित इससे पहले पंजाब कांग्रेस ने बूथ कमेटियां गठित की है। हरेक हर 20 बूथों पर एक मंडल कमेटी बनाई जाएगी, जिनकी संख्या सूबे में कुल 1208 होंगी। 29 जिलाध्यक्ष (कुछ जिलों में शहरी व ग्रामीण) और 280 ब्लॉक अध्यक्ष पहले से ही नियुक्त हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में गांव और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कमेटियों का गठन किया जा रहा है। उधर 117 विधानसभा हलकों के लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी गठित किए गए हैं। इसी तरह हर दो हलकों पर एक और कुल 58 संगठन ऑब्जर्वरों की नियुक्ति कर दी गई है। ये ऑब्जर्वर और कोऑर्डिनेटर सभी कमेटियों के पदाधिकारियों की गतिविधियों व सक्रियता पर नजर रखेंगे और एक माह के भीतर अपनी रिपोर्ट पंजाब कांग्रेस कमेटी को देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *