अनाज व्यापारी के मुनीम से लूट:तीन लाख की नगदी से भरा बैग छीन ले गए बदमाश, मामला दर्ज

बड़ी सादड़ी इलाके में बुधवार को अनाज व्यापारी के मुनीम से तीन लाख रुपए की नगदी छीनने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बड़ीसादड़ी थाने में रिपोर्ट दी गई है। एक मुनीम बड़ीसादड़ी स्थित आईसीआईसीआई बैंक से नगदी लेकर बोहेड़ा में स्थित अनाज व्यापारी की दुकान पर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में यह वारदात हो गई। बड़ीसादड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदिग्ध बदमाशों की तलाश की जा रही है। बड़ीसादड़ी पुलिस ने बताया-अनाज व्यापारी बोहेड़ा निवासी ओमप्रकाश पुत्र पन्नालाल पोरवाल के यहां मुनीम रामचंद्र काम करता है। भुगतान की आवश्यकता होने पर बुधवार को मुनीम रामचंद्र बड़ीसादड़ी स्थित आईसीआईसीआई बैंक आया था। बैंक से तीन लाख रुपए निकलवाकर बड़ीसादड़ी से बोहेड़ा जा रहा था, बोहेड़ा में बाइपास मार्ग पर मोक्षधाम के यहां एक बाइक पर दो युवक आए, इन बदमाशों ने मुनीम की बाइक पर पेट्रोल की टंकी पर रखा नगदी से भरा बेग खींच लिया और फरार हो गए मुनीम ने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाशों का कही भी पता नही चला। रामचंद्र ने द्वारा इसकी सूचना मालिक ओम प्रकाश पोरवाल को दी गई। मालिक पोरवाल ने मुनीम से बदमाशों द्वारा तीन लाख रुपए से भरे बेग छीनकर भागने की सूचना बड़ीसादड़ी पुलिस को दी। जिस पर बड़ीसादड़ी पुलिस ने तत्काल बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *