पंजाब के तीन प्रमुख इंडिया पाकिस्तान सरहदों पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव कर दिया गया है। ये बदलाव अमृतसर के अटारी बॉर्डर के साथ-साथ फिरोजपुर के हुसैनीवाला और फाजिल्का के सादकी बॉर्डर पर भी किया गया है। दिन छोटे होने के साथ सूर्य के ढलने के समय में बदलाव को लेकर ये निर्णय लिया गया। पंजाब फ्रंटियर्स के आदेश के अनुसार नया समय शाम 6:00 बजे से 6:30 बजे तक कर दिया गया है। जबकि पहले ये रिट्रीट शाम 7 बजे तक चलती थी। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए लिया गया है। नए समय के तहत अब पर्यटकों को भी समारोह देखने में अधिक सुविधा मिलेगी। अटारी-वाघा, हुसैनीवाला और सादकी की यह सेरेमनी देशभक्ति और आकर्षक प्रदर्शन के कारण हमेशा पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण रहती है।


