पंजाब सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग ने राजपुरा ब्लॉक के ब्लॉक व पंचायत अफसर बनदीप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड समय के दौरान उन्हें वेतन पाने के लिए शर्त लगाई गई है कि उन्हें एक सर्टिफिकेट देना होगा, जिसमें यह उल्लेख हो कि वह किसी और नौकरी या काम में नहीं लगे हैं। इस दौरान अधिकारी की ड्यूटी जिला विकास और पंचायत अफसर पटियाला के दफ्तर में रहेगी। वीडियो जारी कर दिए थे आदेश अधिकारी को सस्पेंड करने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। हालांकि आदेश में इसका जिक्र नहीं है। जानकारी के मुताबिक, बीडीपीओ ने ब्लॉक के सरपंच और पंचायत सचिवों को एक वीडियो भेजा था, जिसमें उन्हें पंजाबी का एक अखबार लगवाने के निर्देश दिए गए थे। वीडियो में कहा गया कि डीसी की मीटिंग में सख्त आदेश प्राप्त हुए हैं और इन आदेशों के अनुसार तुरंत अखबार लगवाए जाएं और रिपोर्ट सुनिश्चित की जाए। यह मामला पूरे इलाके में गर्म हो गया और इसके बाद संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई हुई। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल सोशल मीडिया पर आडियो क्लिप भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें बीडीपीओ पंचायत सचिवों को निर्देश देते हैं कि 15 अगस्त तक हर गांव में अखबार पहुंचाया जाए और अखबार पहुंचाने के बाद उसकी फोटो भी शेयर की जाए। यह अपनी तरह का नया मामला है। याद रहे पंजाब सरकार ऐसे मामलों को काफी गंभीरता से ले रही है। पहले भी कई लोगों पर एक्शन हुआ ळै।


