हरदा के सिराली थाना क्षेत्र के चामुंडा मंदिर के पास रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने शनिवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना देर शाम का होने के कारण शव को सिराली अस्पताल में रखा गया है। रविवार सुबह खिरकिया में शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। सिराली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अतिथि शिक्षक प्रशांत चौरसिया और उनकी पत्नी अपने छोटे बेटे को तेज बुखार होने पर अस्पताल ले गए थे। इस दौरान उनकी 17 वर्षीय बेटी ने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगाकर सूइसाइड कर लिया। जो गांव की कन्या शाला में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा थी, ने घर के ऊपर वाले कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। स्कूल से लौटकर उठाया कदम मृतिका के पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे को इलाज के लिए सिराली के सरकारी अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद वे गर्म कपड़े लेने घर पहुंचे, तब उन्होंने बेटी को ऊपर वाले कमरे में फांसी के फंदे पर लटका देखा। आसपास के लोगों की मदद से वे उसे अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल गई थी और घर लौटने के बाद यह कदम उठाया। वह कन्या शाला में 11वीं की छात्रा थी। सुसाइड नोट नहीं मिला पुलिस ने बताया कि मृतिका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, कमरे को सील कर दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


