साय कैबिनेट में मंत्रीमंडल का विस्तार 21 अगस्त से पहले:सीएम को शीर्ष नेतृत्व से मिली हरी झंडी, दो संगठन-एक RSS की पसंद का मंत्री; कैबिनेट विस्तार की घोषणा जल्द

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है। मंत्रिमंडल का विस्तार 21 अगस्त से पहले हो सकता है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में संकेत दिए है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से सीएम साय को कैबिनेट विस्तार की हरी झंडी मिल चुकी है। आपको बता दे, कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। ऐसे में अनुमान है कि शपथ ग्रहण की प्रक्रिया अगले पांच दिनों में पूरी कर ली जाएगी। बताया जा रहा है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व छत्तीसगढ़ में 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बनाने पर सहमत हो चुका है। साय कैबिनेट में दो संगठन और एक आरएसएस की पसंद का मंत्री आने वाले दिनों में शामिल होगा। कैबिनेट में तीन नए चेहरे जुड़ेंगे बीजेपी संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार संगठन विस्तार के दौरान तीन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसमें सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी जाएगी। अनुमान है कि एक मंत्री सामान्य वर्ग से, दूसरा अनुसूचित जनजाति से और तीसरा पिछड़ा वर्ग से चुना जा सकता है। इसके साथ ही बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग से एक-एक मंत्री शामिल किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इन विधायको में लगी मंत्री बनने की रेस बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, कुरुद विधायक अजय चंद्राकर, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब की बीच लगी है। इनमे से तीन लोगों को साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। पुराने मंत्रियों की कुर्सी सुरक्षित बीजेपी संगठन के अनुसार नए मंत्रियों की कैबिनेट में एंट्री होगी, लेकिन मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि वर्तमान टीम से किसी को बाहर नहीं किया जाएगा। हालांकि बीते कुछ समय से राजनीतिक हलकों में लक्ष्मी रजवाड़े, दयालदास बघेल और टंकराम वर्मा को लेकर अटकलें चल रही थीं, लेकिन अब ऐसे संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। संसदीय सचिवों की नियुक्ति पर भी लग सकती है मुहर अगस्त महीने में ही बीजेपी संसदीय सचिव और रिक्त निगम मंडल के अध्यक्षों की भी नियुक्त कर सकती है। इस नियुक्ति में सीनियर और जूनियर का औसत देखने को मिलेगा। बता दें कि संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते शुरू हुई थी। उस समय कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था और इसे ‘मिनी कैबिनेट’ बताते हुए असंवैधानिक करार दिया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इस परंपरा को बनाए रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया। अब विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार भी इन पदों को भरने की तैयारी में है। ये केवल मसाला छोड़ते, इनमें साहस नहीं: सुशील साय कैबिनेट का विस्तार जल्द होने की सूचना पर कांग्रेस ने तंज कसा है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, कि भारतीय जनता पार्टी बीच–बीच में मसाला छोड़ती रहती है। उनमे साहस नहीं, कि वो मंत्रीमंडल का विस्तार कर ले। जैसे ही मंत्रीमंडल का विस्तार होगा, वैसे ही सरकार की उलटी गिनती शुुरु हो जाएगी। बीजेपी में एक अनार सौ बीमार की स्थिति है। दावेदार वरिष्ठ नेता है, उन सबको दरकिनार किया गया है। जैसे ही मंत्रीमंडल में विस्तार होगा, वैसे ही बीजेपी में बगावत होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *