मऊगंज में रेप का आरोपी गिरफ्तार:पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया था मामला

मऊगंज में नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेप के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी आरोपी रिंकू अंसारी उर्फ तौहीद मोहम्मद पिता अब्दुल हकीम खान (25) निवासी सीतापुर लौर ने उसके साथ रेप कर दुष्कर्म कर अश्लील विडियो बनाया। घटना के बारे में लोगों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआई दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान आरोपी रिंकू अन्सारी उर्फ तौहीद मोहम्मद पिता अब्दुल हकीम खान उम्र 24 वर्ष निवासी सीतापुर लौर थाना नईगढी जिला मऊगंज को 28 दिसंबर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जहां न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक सनत कुमार द्विवेदी पुलिस लाइन मऊगंज, उपनिरीक्षक गोविंद प्रसाद तिवारी थाना प्रभारी नईगढी, उपनिरीक्षक एपी मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक तीरथ प्रसाद, आर अवनीश पांडेय, आर. वीरेंद्र शुक्ला, आर. अंकित सिंह चौहान की भूमिका सराहनीय रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *