सीहोर में जनकल्याण और राजस्व महाअभियान; 26,000 केस रिजॉल्व्ड:27,548 आवेदन मिले; सबसे ज्यादा आयुष्मान भारत योजना लिए 16 हजार से अधिक आवेदन

जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राजस्व महाअभियान 3.0 तहत अब तक कुल 27,548 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 26,000 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दोनों अभियानों के तहत आने वाले सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। गौरतलब है कि जिले में पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान और राजस्व महाअभियान 3.0 चलाया जा रहा है। इन अभियानों के तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। साथ ही आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। योजनाओं से हजारों लाभान्वित कलेक्टर ने बताया कि अलग-अलग योजनाओं के तहत अब तक 27,548 आवेदन मिले है, जिसमें 26,000 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय पेंशन योजना- 640 आवेदन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना- 239 आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना- 238 आवेदन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन – 79 प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना- 2884 आवेदन किसान क्रेडिट कार्ड- 203 आवेदन प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना- 353 आवेदन जन्म प्रमाण पत्र- 597 आवेदन चालू खसरा खतौनी- 1330 आवेदन प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि- 495 आवेदन मृत्यु प्रमाण पत्र- 236 आवेदन लाड़ली लक्ष्मी योजना- 338 आवेदन आयुष्मान भारत योजना- 16,475 आवेदन संबल योजना (कर्मकार मंडल)- 1590 आवेदन इस तरह अन्य सभी विभागों सहित कुल 27,548 आवेदन मिले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *