भिलाई के अक्षय पात्र मंदिर में जन्माष्टमी का आयोजन:मथुरा-वृंदावन के कलाकार ने किया श्रृंगार, 5 लाख के फूलों से हुई सजावट

भिलाई में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव इस बार विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। सेक्टर-6 स्थित अक्षय पात्र मंदिर में पहली बार मथुरा-वृंदावन के कलाकार भगवान श्रीकृष्ण का श्रृंगार करेंगे। बांके बिहारी मंदिर की तर्ज पर मंदिर को 5 लाख रुपए के फूलों से सजाया गया है। मंदिर की सजावट के लिए मथुरा, कोलकाता, मदुराई और नागपुर से विशेष फूल मंगाए गए हैं। हरे कृष्ण मूवमेंट के अध्यक्ष व्योमपद दास के अनुसार, यह आयोजन भिलाई में लगातार 15वें वर्ष हो रहा है। पिछले साल 50 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन 16 अगस्त को जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 4:30 बजे से मंगल आरती शुरू होगी। दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे। रात 8:15 से 9:30 बजे तक अगम अग्रवाल और उनके समूह द्वारा भजन संध्या का आयोजन होगा। रात 10 बजे से जन्माष्टमी विशेष महा अभिषेक होगा। मध्यरात्रि में महा आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। 17 अगस्त को मनाया जाएगा नंद उत्सव हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 10 से 16 अगस्त तक सात दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पेंटिंग, ड्राइंग, गीता श्लोक पाठ, शास्त्रीय नृत्य और संगीत प्रतियोगिताएं शामिल हैं। भगवान के श्रृंगार के लिए विशेष पोशाक वृंदावन से मंगाई गई है। 17 अगस्त को नंद उत्सव भी बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। भिलाई-दुर्ग के अन्य मंदिरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। ब्रज मंडल, नेहरू नगर और रिसाली के राधा-कृष्ण मंदिरों में रंग-रोगन और सजावट की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *