धमतरी के इंडोर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस की रात ‘एक शाम देश के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 74 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा पूर्व सैनिकों और शहीद परिवारों का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों की झांकी भी निकाली। चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों की वेशभूषा में बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। SP ने साइबर अपराध के बारे में बताया एसपी और नगर पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एसपी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को देश के इतिहास से जोड़ते हैं। उन्होंने लोगों से अवैध गति विधियों की सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। नगर अधीक्षक ने नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि पुलिस नशा बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जानिए आयोजनकर्ता ने क्या कहा? आयोजनकर्ता युवाओं ने बताया कि ऐसा कार्यक्रम करने का उद्देश्य सिर्फ देश के प्रति युवाओं को देश प्रेम की भावना जगा सके और सभी युवाओं को अपने देश से प्रेम करना सीख सकें। ऐसे कार्यक्रम करने से बहुत सारे युवा कार्यक्रम से जुड़े हैं और आगे भी जुड़ते रहेंगे। युवाओं यह भी बताया की छोटे-छोटे विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास रहता है। और इसी प्रयास के चलते देश के जो पूर्व सैनिक है और शहीद उनके परिवार को सम्मान किया गया है। और उद्देश्य कार्यक्रम से ही निकल कर सामने आ रहा है।


