सेमली भ्याना मार्ग सोलर कंपनी ने बंद किया:ग्रामीणों का हंगामा, राजस्व अधिकारियों ने पहुंचकर हल की समस्या

आगर मालवा जिले के सेमली भ्याना के पारंपरिक मार्ग को सोलर कंपनी ने बंद कर दिया, जिसके बाद ग्राम जमुनिया और अन्य ग्रामों के किसानों ने शनिवार दोपहर संबंधित मार्ग पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि कंपनी परंपरागत रास्ते को बंद कर रही है, अपने खेत तक जाने के लिए इसके अलावा उनके पास कोई अन्य मार्ग नहीं है, जानकारी लगने के बाद मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे और काफी देर तक समझाइश के बाद शाम को ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया। अधिकारियों ने कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक मार्ग तैयार नहीं हो जाता तब तक कंपनी इस मार्ग को बंद नहीं करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *