कराटे ग्रेंड बेल्टिंग परीक्षा में 28 विद्यार्थी सफल:इंडियन रेनबुकान कराते एसोसिएशन ने बेल्ट और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मान

ड्रैगन मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा आयोजित की गई। इसमें विभिन्न स्कूलों के 28 खिलाड़ियों को सफलता मिली। सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को इंडियन रेनबुकान कराते एसोसिएशन द्वारा बेल्ट एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आठवां डॉन ब्लैक बेल्ट प्राप्त मास्टर सईद आलम ने कामयाब बच्चों को सम्मान किया। अब्दुल राशिद और सुमित्रा चंद्रवंशी ग्रेडिंग परीक्षा के परीक्षक थे। सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के बेल्ट और स्कूल के नाम इस प्रकार हैं- ब्राउन बेल्ट- ज़ैद नवाज़ सेंट अर्नोल्ड, सानवी मौर्य और सनाया मौर्य अग्रवाल पब्लिक स्कूल, आक़ीफा अंसारी द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ बॉम्बे। पर्पल बेल्ट- मुरसल कुरेशी आईके स्काई हाईट्स इंटरनेशनल स्कूल, नित्या सिंह चौहान सेंट रेफियल्स हा से स्कूल , सूर्यांश वर्मा सेंट अर्नोल्ड हा से स्कूल । ब्लू बेल्ट- साराह फारुकी एमएबीएफ एकेडमी, फहीम पारेख लिटिल फ्लावर स्कूल, लोकिता जैन ईवा वर्ल्ड स्कूल। ऑरेंज बेल्ट- हमजा खान अल खैर एकेडमी, ताहिर अंसारी और फातिमा खान एमएबीएफ एकेडमी, मेहरीश सिद्दीकी न्यू अली पब्लिक स्कूल, अक्षत कौशिक देहली पब्लिक स्कूल, भावना मंडलोई ईवा वर्ल्ड स्कूल, मजहर खान साउथ केनरा एजुकेशन एकेडमी, हबीबा खान सेंट रेफियल्स हा से स्कूल । येलो बेल्ट- हमजाह शेख़ ओरेंजेस इंटरनेशनल स्कूल, रिमशा फारुकी सेंट आर्नोल्ड, इकरामा पाशा एमएबीएफ एकेडमी, रित्विका भटनागर ईवा वर्ल्ड स्कूल, राजवीर पटेल और अश्मिता पटेल चोइथराम स्कूल नॉर्थ कैंपस, हेमांशी कर्णावत और प्रियल जायसवाल ईवा वर्ल्ड स्कूल, आरोही रघुवंशी न्यू दिगम्बर पब्लिक स्कूल। कार्यक्रम के समापन पर फैजान खान ने आभार माना ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *