किन्नौर में भूस्खलन से दिल्ली के दो पर्यटकों की मौत:यूला कंडा मंदिर के रास्ते में हादसा, जन्माष्टमी मनाने आए थे

किन्नौर के प्रसिद्ध यूला कंडा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी के दिन शनिवार को भूस्खलन की चपेट में आने से दो पर्यटकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिल्ली के रहने वाले 27 वर्षीय प्रशील बागमारे और 25 वर्षीय रश्मि राम के रूप में हुई है। प्रशील राम विहार के गली नंबर 4 में रहते थे। रश्मि नवाब गढ़ स्थित अर्जुन बेस में निवास करती थीं। दोनों पर्यटक 12,778 फीट की ऊंचाई पर स्थित यूला कंडा मंदिर की यात्रा पर थे। पुलिस के अनुसार, अचानक हुए भूस्खलन में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यूला कंडा मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण महाभारत काल में हुआ था। हर साल यहां जिला स्तरीय जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस मंदिर में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। इस दुर्घटना ने जन्माष्टमी के उत्सव के माहौल को शोकाकुल कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *