भाजपा की फतेह रैली पर कांग्रेस का तंज:PPCC प्रधान वडिंग बोले- ये सिर्फ नाटक; BJP ने न दबाव बनाया, ना संघर्ष किया

पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी के वापस लिए जाने के बाद भाजपा की तरफ से राजपुरा से शुरू की जाने वाली रैली पर कांग्रेस ने तंज कस दिया है। कांग्रेस ने भाजपा की इस रैली का विरोध किया है और इस रैली को नाटक करार दिया है। गौरतलब है कि भाजपा ने आज नई अनाज मंडी राजपुरा से किसान मजदूर फतेह रैली निकालने की घोषणा की है। इस रैली को लेकर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। राजा वडिंग ने कहा- .भाजपा की कथित फतेह रैली सिर्फ नाटक है। पंजाब भाजपा ने न सड़कों पर संघर्ष किया, न ही आप सरकार पर दबाव बनाया। यही भाजपा है जिसने 3 काले कृषि कानून लाए, किसानों को 3 साल तक सड़कों पर बैठने को मजबूर किया और 750 से अधिक किसानों की शहादत हुई। पंजाबी न भाजपा को माफ़ करेंगे, न ही आम आदमी पार्टी को। लैंड पूलिंग नीति किसानों के संघर्ष और पंजाब कांग्रेस के साथ खड़े होने से वापस हुई है, भाजपा के इन मगरमच्छ आंसुओं से नहीं। राजपुरा में आयोजित की जा रही रैली दरअसल, भाजपा अब अपना विस्तार गांवों में करना चाहती है। अब जब किसानों का ध्यान केंद्र से हटकर राज्य सरकार पर हुआ तो भाजपा ने गांवों में जाने का मन बनाया। बीते दिनों किसानों के लंबे विरोध के बाद लैंड पूलिंग पॉलिसी को वापस ले लिया गया। जिसके बाद भाजपा ने गांवों तक पहुंचने के लिए फतेह रैली की घोषणा कर दी। ये रैली आज राजपुरा की नई दाना मंडी में आयोजित की जा रही है। जिसमें सीनियर नेता सुनील जाखड़, अश्वनी शर्मा, राज इंद्र कौर, मनोरंजन कालिया आदि भी पहुंच रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *