खंडवाला में 2 गुटों में गैंगवार: 2 जख्मी

भास्कर न्यूज | अमृतसर छेहर्टा के अधीन आते खंडवाला के धक्का कालोनी 2 गुटों के बीच गैंगवार हो गई। जिस दौरान गवाला गैंग के निखिल ने दूसरे गुट के 2 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें मोहनी पार्क के रहने वाले सुखविंदर सिंह के पेट और उसके साथी अमृतपाल के हाथ पर गोलियां लगने से गंभीर जख्मी हो गए। थाना एसएचओ विनोद शर्मा को इस गैंगवार के बारे में पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। जो पुलिस को देख दोनों गुट के हमलावर भागने लगे। निखिल भागकर पास एक पार्क में छिप गया, जबकि उसके एक साथी विक्रमजीत सिंह को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। एसएचओ विनोद शर्मा ने पुलिस टीम की मदद से पार्क को घेर लिया। जब निखिल को सेरेंडर करने के लिए बोला गया तो आरोपी निखिल ने विनोद शर्मा पर चार से पांच गोलियां चलाईं। जो एसएचओ ने जबावी कार्रवाई करते हुए अपने सरकारी हथियार से निखिल पर गोली चलाई। एक गोली टांग में लगने से निखिल जख्मी हो गया। जिसे पुलिस ने अपने हिरासत में लेते हुए उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं निखिल की ओर से गैंगवार के दौरान गोलियां चलाने पर जख्मी हुए सुखविंदर सिंह और अमृतपाल सिंह को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। यह घटना जन्माष्टमी वाले दिन रात 9 बजे की है। इस गैंगवार और एनकाउंटर की सूचना मिलते ही डीसीपी इंवेस्टिगेश्न रविंदरपाल सिंह, एसीपी वेस्ट शिवदर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिती का जायजा लिया। डीसीपी इंवेस्टिगेश्न रविंदरपाल सिंह ने बताया कि 2 दोनों गुट खंडवाला में गैंगवार करने पहुंचे थे। एसएचओ को पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गए। तकरीबन 10 लोग इस गैंगवार में शामिल थे। जो फरार हो गए हैं। इसमें एक गुट से सुखविंदर और उसका साथी अमृतपाल सिंह जख्मी हुए है। दूसरे गुट से निखिल की ओर पुलिस पर गोलियां चलाने पर एसएचओ ने उसका एनकाउंटर किया। निखिल का एक साथी विक्रमजीत सिंह को पुलिस ने काबू किया है। निखिल ऐसे ग्वाल मंडी का रहने वाला है। इसके खिलाफ पहले से दो गोलियां चलाने के मामले में पर्चे दर्ज है। एक पर्चा लुधियाना में तो दूसरा थाना छेहर्टा में दर्ज है। निखिल ने जनवरी महीने लोहड़ी वाले दिन खंडवाला में गोलियां चलाई थीं। उस मामले में निखिल वांटेड था। गैंगवार किसी कारण हुई, दोनों गुटों में क्या रंजिश थी, इसका पता लगाया जा रहा है। हालांकि सुखविंदर सिंह के पेट में गोलियां लगी है, उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की पूछताछ में इस गैंगवार के बारे में खुलासा होगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *