खंडवा में देर रात 3 चौकी प्रभारी बदले गए:6 सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किया; राजेंद्र सय्यदे को पुनासा चौकी प्रभारी बनाया

खंडवा में शनिवार देर रात पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने सब इंस्पेक्टर रेंज के अधिकारियों को जिले में इधर से उधर किया है। कुल 6 सब इंस्पेक्टर है, जिनमें 3 चौकी प्रभारी है। आदेश के अनुसार पदमनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सय्यदे को पुनासा चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह मोरटक्का चौकी प्रभारी रमेश गवले को थाना पिपलोद में अटैच किया है। गवले की जगह पुलिस लाइन से लखन डाबर को मोरटक्का चौकी प्रभारी बनाया है। रामनगर चौकी प्रभारी मनोज दवे को कोतवाली लाया गया है। कोतवाली से संतोष सांवले को रामनगर भेजा है। पुलिस लाइन से हिमालसिंह डामोर को थाना हरसूद में पदस्थ किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *