विदिशा में ने ट्रेन के सामने कूदा बुजुर्ग:आत्महत्या की करने की कोशिश; गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज रेफर

विदिशा में शनिवार को एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने की कोशिश की। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। शनिवार को सोंठिया रेलवे फाटक जैन मंदिर के सामने एक बुजुर्ग आत्महत्या करने के लिए पटरी पर पहुंच गया। उन्हें रेलवे लाइन पर काफी देर तक खड़े देख कर लोगों ने वहां से हटने की बात कही, इतने में एक सुपर फास्ट ट्रेन आई तो बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन के ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोक ली, उन्होंने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। देर रात तक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *