भिंड के मेहगांव में उधारी के रुपए मांगना एक ढाबा संचालक को मंहगा पड़ गया। हवाई फायरिंग भी की। शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कर ली। मारपीट करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कप्तान सिंह कुशवाह (27) निवासी वार्ड क्रमांक 12 ने पुलिस को बताया कि मौ-मेहगांव रोड पर ‘श्री मारुति नंदन रसोई’ नाम से मेरा ढाबा है। दोपहर करीब एक बजे मेहगांव के रवि गुर्जर, छोटू गुर्जर, पिंटू गुर्जर और पवन शर्मा ढाबे पर खाना खाने आए। मैंने उनसे पहले की उधारी मांगी तो विवाद वे झगड़ा करने लगे। देव गुर्जर ने गालियां देना शुरू कर दी, इसके बाद सभी वहां से चले गए। ढाबा संचालक के अनुसार, शाम करीब सात बजे वही लोग दोबारा ढाबे पर लौटे। इस बार उन्होंने ढाबे पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। मैंने विरोध किया तो आरोपियों ने कट्टे से हवाई फायर कर दिया और मौके से चले गए। 4 आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज
कप्तान सिंह की शिकायत और फुटेज के आधार पर पुलिस ने रवि गुर्जर, छोटू गुर्जर, पिंटू गुर्जर, पवन शर्मा और अन्य के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।


