लायंस क्लब जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराएगा डायलिसिस सुविधा, 6 मशीनें शुरू कीं

विश्व के सबसे बड़े सेवाभावी संगठन लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के अध्यक्ष ब्राजील के फ्रेब्रिशियो ऑलीवीरा व उनकी प|ी एमरीलैस ऑलीवीरा दो दिवसीय यात्रा पर उदयपुर पंहुचे। जहां उन्होंने लायंस क्लब द्वारा हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित लायंस भवन में स्थापित राज्य के पहले लायंस डायलिसिस सेन्टर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस प्रोजेक्ट पर 80 लाख रुपए की लागत आई है। उद्घाटन के बाद आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए फ्रेबिशियो ऑलीवीरा ने कहा कि पिछले 109 वर्षों से जनता की सेवा रह रहे लायंस की सेवा भावना से हर पीड़ित एवं जरूरतमंद लाभान्वित हो रहा है। इसी शृंखला में यह इस डायलिसिस सेन्टर खोला गया है। जहां हर जरूरतमंद को निशुल्क सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लायंस ने अपनी 109 वर्षों की सेवा यात्रा में स्थायी सेवा के अनेक मील के पत्थर स्थापित किए। इस अवसर पर उनकी प|ी एमरीलैस ऑलीवीरा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध झीलों की नगरी में आने का अवसर लायंस के सेवा कार्य ने दिया। इस सुंदर शहर में सेवा कार्य का मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के पूर्व निदेशक लायन डॉ वी.के. लाडिया ने बताया कि लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन, पेसिफिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल एवं शहर के करीब 25 दानदाताओं के सहयोग से स्थापित इस डायलिसिस सेन्टर में 6 मॉडर्न डायलिसिस मशीनें लगाई गई हैं। इस सेन्टर में असहाय, निर्धन एवं आर्थिक दृष्टि से कमजोर बीपीएल किडनी रोगियों का निशुल्क डायलिसिस किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सेन्टर का प्रबंधन भीलों का बेदला स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पीटल द्वारा किया जाएगा। चाइल्ड हुड कैंसर प्रोग्राम के जरिये बच्चें को कैंसर से सुरक्षित करेगा लायंस क्लब : लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के अन्तर्राष्ट्रीय फ्रेबिशियो ऑलीवीरा ने कहा कि लायंस क्लब अगले दो वर्षों के दौरान वैश्विक स्तर पर सेवा के आठ नए कार्यक्रमों पर कार्य करेगा, जिसमें से एक चाइल्ड हुड कैंसर प्रोग्राम भी है। इस कार्यक्रम के जरिये बच्चों को कैंसर से सुरक्षित किया जाएगा। भारत में मध्यप्रदेश के ग्वालियर एवं भोपाल में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे, जिनकी स्वीकृति मिल चुकी है। वे गुरुवार को होटल शिवनिवास पैलेस में प्रान्तपाल, पूर्व प्रांतपाल एवं रीजन चेयरमैन की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष लायंस क्लब को 2500 करोड़ रुपए का वैश्विक स्तर पर दान मिला था। इनके जरिये सेवा कार्य किए जा रहे हैं। लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय के पूर्व निदेशक वीके लाडिया के आग्रह पर राजस्थान में भी चाइल्ड हुड कैंसर सेन्टर खोला जाएगा। इन्हें मिला अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष से मेडल एवं सर्टिफिकेट अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फ्रेबिशियो ऑलीवीरा ने लायन अरविन्द शर्मा, बीडी माहेश्वरी, डॉ. आलोक व्यास को प्रेसिडेंशियल मेडल, सुधीर सोगानी, जीके सोमानी, नैनावटी, प्रेम कुमार गोयल, हेमराज, आरएल कुणावत, राधेश्याम सोनी को लीडरशिप मेडल एवं रमेश शाह, बीएल लोढ़ा, केवी रमेश, डॉ. आशुतोष सोनी, हरीश आचार्य, अभिषेक शर्मा सहित अनेक लायन सदस्यों एवं हाल ही में बने 23 एमजेएफ लायन सदस्यों को सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। हाल ही में प्रांत में दो नए बने लायंस क्लब डीडवाना एवं लायंस क्लब भीलवाड़ा सिटी को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने चार्टर प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. आशुतोष सोनी एवं प्रेम कुमार गोयल को शपथ दिलाकर लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण कराई। शुरुआत में वीके लाडिया, प्रमोद कुमार चौधरी, प्रांतपाल श्यामसुन्दर मंत्री, अरविन्द शर्मा एवं रामकिशोर ने पगड़ी पहनाकर एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। पूनम लाडिया ने वंदे मातरम गीत की प्रस्तुति दी। अंत में प्रांतपाल मनोनीत निशान्त जैन ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आलोक व्यास एवं अरविन्द शर्मा ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *