असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से संपर्क किया, सरकार की योजनाओं की जानकारी दी

भारतीय मजदूर संघ के 1 से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क अभियान के तहत गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने गोगुंदा तहसील, हाथीपोल चौराहा, बड़गांव और मादड़ी क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों से संपर्क किया। जिलामंत्री हेमंत गर्ग ने बताया कि इसके तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का बायोडाटा भी तैयार किया जा रहा। गोगुंदा में प्रदेश उप महामंत्री विजय सिंह वाघेला के नेतृत्व में आजाद सिंह हाड़ा, राजकुमार गौड़, गजेंद्र सिंह राणावत, वर्दी शंकर, कृष्ण गोपाल, कन्हैया लाल, लाल सिंह, विश्वास कश्यप, सुनील कुमार और हाथीपोल चौराहा भारत किशोर सुहालका, भवानी सिंह, हीरा सिंह, मोती भाई, बड़गांव में रवि बघेल, मन्नाराम, मादड़ी में मानसिंह, लोकेश मेनारिया, विजयपाल, गणेश पटेल सहित कार्यकर्ताओं श्रमिकों को केंद्र व राज्य सरकार की श्रमिक हितों की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *