विदिशा में युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर किया सुसाइड:फरवरी में होने वाली थी शादी, पुलिस ने शुरू की जांच

विदिशा के औद्योगिक क्षेत्र जंबार बागरी के पास एक 32 वर्षीय युवक ने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने लोगों की मदद से शव को उतरवाया और जिला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 32 वर्षीय ओमप्रकाश लोधी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जब ओमप्रकाश का छोटा भाई दातार सिंह गायों को भगाने के लिए खेतों में गया तो ओमप्रकाश ​​​​​​​को पेड़ से लटका हुआ देखा। फरवरी महीने में ओमप्रकाश की शादी होने वाली थी। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि ओमप्रकाश ने पेड़ पर फांसी लगा ली थी। अभी कारण सामने नही आए है, आखिर उसने ऐसा क्यों किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *