रीडर्स मेंटेनेंस का अभाव, रिंग रोड के गार्डवाल पर उगे पेड़ चर्च रोड में पसरा कचरा, इसमें बिजली के तार भी आप भी बन सकते हैं रीडर्स रिपोर्टर रांची| मेंटेनेंस का अभाव रांची िंरंग रोड पर साफ देखा जा सकता है। रिंग रोड के गार्डवाल पर कई पेड़ उग आए हैं। इनकी जड़ें गार्डवाल को फाड़ते हुए बाहर निकल आई हैं। ये पेड़ आनेवाले दिनों में गार्डवाल को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। समय रहते इसका समाधान करने की जरूरत है। – कोकर चौक से मदन ठाकुर की रिपोर्ट रांची| चर्च रोड में सड़क पर पसरा कचरा लोगों की परेशानी का कारण बन गया है। दुर्गंध से रहना मुश्किल हो गया है। कचरों के आसपास मंडराते मवेशी इस समस्या को और भी बढ़ा रहे हैं। इससे सड़क पर चलना दूभर हो गया है। कचरों में बिजली के तार भी पड़े हैं जिससे खतरा और भी बढ़ जाता है। – चर्च रोड से कुणाल मिश्रा की रिपोर्ट रांची| एदलहातू की मुख्य सड़क, जो मोरहाबादी के मान्या पैलेस से शुरू होकर करीब 3 किलोमीटर टोंटे चौक तक जाती है, गड्ढों से भरी हुई है। सड़क पर वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। छह महीने पहले पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन मरम्मत में लापरवाही के कारण हालत और खराब हो गई, कई जगह सड़क धंस गई है। बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इनमें पानी भर जाता है, जिससे गड्ढों का पता नहीं चलता। इससे कई बार यहां दुर्घटना हो चुकी है। कभी बड़ा हादसा भी हो सकता है। – मोरहाबादी से चंद्रदेव उरांव की रिपोर्ट रिपोर्टर रीडर्स रिपोर्टर कॉलम के जरिए आप भी अपने आसपास की समस्याओं को आवाज दे सकते हैं। जुड़ने के लिए 9431363003 पर वॉट्सएप करें ।


