चतरा में दिनदहाड़े हाइवा पर फायरिंग:बाइक सवार दो नकाबपोश फरार, अमन साहू गिरोह से जुड़े होने की आशंका

चतरा जिले के कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर से दहशत फैला दी है। पिपरवार थाना क्षेत्र के राजधर रेलवे साइडिंग के पास ट्रांसपोर्टिंग सड़क पर खड़े एक हाइवा पर दो हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। बाल-बाल बचे चालक, पर्चा छोड़ गया गिरोह हादसा उस वक्त हुआ जब आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र से कोयला लेकर आ रही हिंडाल्को कंपनी की एक हाइवा सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बाइक पर सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत रही कि चालक जगदीश महतो बाल-बाल बच गए। घटनास्थल से भागने से पहले अपराधियों ने एक पर्चा भी छोड़ा, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी अमन साहू गिरोह ने ली है। इस पर्चे ने पुलिस और आम लोगों की चिंता और बढ़ा दी है क्योंकि यह गिरोह पहले भी कई बार ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस प्रशासन अलर्ट, एसडीपीओ पहुंचे मौके पर घटना की सूचना मिलते ही टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने चालक से पूरी जानकारी ली और मौके का मुआयना किया। एसडीपीओ ने मीडिया को बताया कि यह कृत्य असामाजिक तत्वों का है और इसमें शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से बरामद पर्चे की जांच कराई जा रही है ताकि गिरोह की मंशा स्पष्ट हो सके। पुलिस की घेराबंदी, जांच तेज मौके पर पिपरवार थाना के सब-इंस्पेक्टर अंजनी कुमार, एएसआई राजेश तिर्की और सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। उन्होंने घटनास्थल को घेर लिया और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *