खरगोन | समीपस्थ ग्राम टेमला निवासी राजेश पिता वासुदेव राव बड़ोले दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे और सिर में गंभीर चोट आई थी। उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। दुख की इस घड़ी में भी बड़ोले परिवार ने उनके अंगदान व नेत्र दान का निर्णय लिया। लेकिन जिला स्तर पर अंगदान की व्यवस्था ना होने से सिर्फ नेत्रदान हो सके। इंदौर की एमके इंटरनेशनल आई बैंक की टीम को उनके नेत्र सौंपे गए। बड़ोले परिवार द्वारा लिए गए इस निर्णय में उनकी पत्नी सीमा बड़ोले, पुत्र मानस बड़ोले, पुत्री मुस्कान सहित अन्य परिजनों ने सहमति दी। नार्मदीय ब्राह्मण समाज पदाधिकारियों की उपस्थिति में उनके नेत्र आई बैंक की टीम को सौंपे गए। वहीं सभी समाजजनों ने परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए दिवंगत राजेश बड़ोले को श्रद्धांजलि अर्पित की।


